Bareily News: फ्रेशर्स पार्टी में नारायण पंत बने मिस्टर, श्रेया वर्मा मिस फ्रेशर्स
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. ओपी राय मुख्य अतिथि और उपप्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विभाग प्रभारी डॉ. रोमा सक्सेना ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नारायण पंत को मिस्टर फ्रेशर्स और श्रेया वर्मा को मिस फ्रेशर्स चुना गया। आयोजन में डॉ. विकसित शर्मा, विवेक सक्सेना, नितेश सक्सेना सहित विभाग के शिक्षकों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.