Bareily News: फौजी के बंद मकान से बंदूक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: भमोरा। चार महीने से बंद पड़े एक फौजी के मकान से नकाब पोश चोर दो नाली बंदूक चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे हैं, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। गांव सरारी के उमेश बाबू मौर्य ने बताया कि वह भारतीय सेना में हैं और उनकी तैनाती जालंधर में है। जून में वह छुट्टी पर आए थे। लौटते समय अपने मकान में ताला लगाकर पत्नी बच्चों को अपने साथ ले गए। 14 अक्तूबर को उनकी ससुराल में बच्चे के नामकरण और दुर्गा जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उसकी दावत में शामिल होने के लिए दस दिन की छुट्टी लेकर पत्नी बच्चों सहित बुधवार की सुबह घर आया तो देखा मकान के मेन गेट का कुंडा कटा था। अंदर जाने पर पता चला कि कमरे का दरवाजा काटकर अंदर रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर उनमें रखे कपड़े आदि सामान बाहर निकला पड़ा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.