Bareily News: फोन हैक कर खाते से उड़ाए 95 हजार रुपए
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: मीरगंज। साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल फोन हैक कर उसके एकाउंट से 95 हजार रुपये निकाल लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बलूपुरा गांव निवासी सफदर अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है वह दिल्ली में चप्पल बनाने का काम करते हैं। गत दो अगस्त की सुबह करीब 9:19 बजे किसी ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। अज्ञात ने फोन हैक कर उनके मीरगंज की एसबीआईके एकाउंट से यूपीआई के से 95 हजार रुपये निकाल लिए। एकाउंट से निकली राशि आयुषी सिंह के नाम के पीएनबी एकाउंट में स्थानांतरित हुई है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.