Bareily News: फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: मीरगंज, क्षेत्र के गांव की लड़की का सोशल मीडिया पर पड़ोसी गांव के युवक से संपर्क हुआ। शीघ्र ही उनमें दोस्ती हो गई। दोस्ती का हवाला देकर युवक ने लड़की से रुपये मांगे। लड़की ने यूपीआई से दो लाख रुपये युवक के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। गत दिनों लड़की से अपने रुपये लौटाने को कहा। रुपये मांगने पर युवक ने सोशल मीडिया से प्राप्त लड़की के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर आरोपी कैफ निवासी बलूपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.