बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: पीलीभीत बाईपास पर माई बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात हुई घटना बारादरी पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी

दो गुटों के बीच सड़क पर मारपीट बरेली, मुख्य संवाददाता। पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार रात फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों से उतरते ही पहले दो युवतियां आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। वहीं, चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। सरेराह हुई मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही माई बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात हुई इस घटना में वायरल हो रहे दो मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खीं...