Bareily News: फैंसी स्ट्रीट लाइटों के पोल से रोशनी कम बिजली ज्यादा हो रही चोरी
बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर को खूबसूरत और रोशन बनाने के लिए लगाई गईं फैंसी स्ट्रीट लाइटें अब बदहाली की तस्वीर बन गई हैं। साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च करके स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में लगाए गए इन लाइटों के पोल से न तो ठीक से रोशनी मिल रही है और न ही उनकी सुरक्षा का इंतजाम है। हालत यह है कि ज्यादातर लाइटें बंद पड़ी हैं, कई लाइटें चोरी हो चुकी हैं और अब इनके पोल से बिजली चोरी भी हो रही है। चौपला चौराहे से पटेल चौक की ओर आने वाले फुटपाथ पर लगे फैंसी पोल बिजली चोरी का जरिया बन गए हैं। पोल में बिजली के प्वाइंट खुले होने के कारण आसपास झोपड़ियों में रहने वाले लोग, मैकेनिक और खोखे वाले आसानी से कनेक्शन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यह सिलसिला जारी है। फैंसी स्ट्रीट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.