बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: गुरसौली के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थी जिस पर पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।पुलिस के अनुसार एक दिन पहले एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विशाल सागर पुत्र छोटे लाल ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गुरसौली गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...