बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। चिटौली गांव में परचून दुकानदार पोशाकी लाल मौर्य के घर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब 14 घंटे तक तलाशी ली। टीम ने घर से दो मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत पोशाकी लाल का बयान भी दर्ज किया गया। छानबीन देर रात पूरी हुई।

आधार-पैन के दुरुपयोग का लगाया आरोप गुरुवार को पोशाकी लाल ने प्रार्थना पत्र देकर अपने आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एसबीआई में फर्जी बैंक खाता खोले जाने और उसमें बड़ी रकम लेनदेन किए जाने का आरोप लगाया है। पोशाकी लाल ने बताया कि ईडी की सात सदस्यीय टीम बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके घर पहुंची थी। उस समय वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी भूरी ने अधिकारियों को बताया कि पोशाकी लाल सुबह की सैर पर गए...