Bareily News: फूलों की खुशबू से महके मंदिर, कान्हा के स्वागत को तैयार
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख मंदिर दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। दिल्ली, मथुरा, गाजियाबाद और बंगाल समेत विभिन्न स्थानों से मंगाए गए विशेष फूलों से मंदिरों में आकर्षक फूल बंगले सजाए गए हैं। रंग-बिरंगी झालरों, फूलों की लड़ियों और मनमोहक सजावट से मंदिर परिसर की रौनक देखते ही बन रही है। श्री बांके बिहारी मंदिर को अलौकिक रूप दिया गया है। श्री हरि मंदिर और आसपास के मार्ग भी आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। शाम होते ही कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री, प्रसाद और बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी सज गई हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: कान्हा के स्वागत को सजे मंदिर, आधी रात जन्मोत्सव में उमड़ेगा आस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.