बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: फुलासी में छत गिरने से एक पशु की मौत आंवला। बारिश के चलते आंवला क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर में मकान की छत गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव फुलासी में छत गिरने से एक पशु की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बारिश के दौरान गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवारघटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर में मोरपाल के मकान की छत मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक भर-भराकर गिर गई। इसमें तीन लोग मलबे में दब गए। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मकान की चहार दीवारी पक्की थी और छत पर सीमेंट के गाटर डालकर पटिया डाल रखी गई थी। कई दिनों से हो रही बारिश से मंगलवार को अचानक छत भर-भराकर नीचे गिर गई। यह भी पढ़ें- Latehar News: बारिश से गिरा घर,डीड...