बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार रात फ्लड लाइट में बरेली मंडल और झुमका सिटी की टीमों के बीच फुटबाल का प्रदर्शनी मैच खेला गया। रात आठ बजे से दस बजे तक चले मुकाबले में बरेली मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। बरेली मंडल की सीनियर बालक टीम 21 बुधवार को शाम चार बजे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर नसीम अख्तर के साथ वाराणसी के लिए रवाना होगी। टीम 25 से 31 अक्तूबर तक आयोजित इंटर रीजनल फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। एसआरएमएस के सचिव आदित्य मूर्ति ने दोनों टीमों को मैच के दौरान आवश्यक सुविधाएं में सहयोग किया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ सचिव मून रोबिंसन, मुस्ताक अली, मंजूर हसन, मंजीत सिंह और दलीप बिष्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...