Bareily News: फुटबाल खिलाड़ियों का एआईएफएफ में पंजीकरण अनिवार्य
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। जिला फुटबाल संघ ने सभी आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के लिए ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। बिना पंजीकरण के किसी भी प्रारूप की प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम और खिलाड़ियों पर प्रमाण मिलने पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सचिव मून रोबिंसन ने बताया कि खिलाड़ी मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, सीआरएस फॉर्म, फीस और तीन रंगीन फोटो के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर 9557885346 एवं 9027091033 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.