बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। अवैध निर्माण के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर बुलडोजर चला दिया। बीडीए की टीम सुबह बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और भवन के बचे हुए निर्माण को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जीआरएम रोड और स्टेट बैंक कॉलोनी बानखाना रोड पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी। हालांकि कार्रवाई के दौरान विरोध होता रहा। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर स्थित इस भवन में पशुपालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि पार्क के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन का निर्माण कराया गया है। पार्क की जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां पशुओं को रख लिया। बीडीए ने जांच कराई थी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि करीब 500 वर्गगज जमीन पर हुए निर्माण पर न्यायालय के आदेशों के तहत ध्वस्ती...