Bareily News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली साइकिल रैली
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र बरेली में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल विद हार्टफुलनेस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निकाली गई साइकिल रैली को सचिन शर्मा और सेपकटकरा प्रशिक्षक बीए शर्मा ने प्रतिभागियों का अभिवादन कर शुरू कराया। रैली साई केंद्र से युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, शास्त्री चौक और कैंटोनमेंट अस्पताल होते हुए वापस केंद्र पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संजीव चौधरी, अजय यादव, हर्ष पटेल, मीना कुमारी, शुभम चौरसिया और सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.