बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: शेरगढ़। शेरगढ़ में फसल की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय किसान की सांड़ के हमले से मौत हो गई। पास के ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने सांड़ को भगाकर किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामपाल (70) पुत्र हजारीलाल कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में फूल गोभी की पौध की आवारा पशुओं से रखवाली करते थे। परिजनों के मुताबिक वह पिछले करीब एक वर्ष से खेत पर ही अस्थायी छप्पर डालकर दिन-रात वहीं रह रहे थे। बुधवार सुबह रामपाल खेत पर बैठे थे। इसी दौरान एक छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें सींगों से उठाकर पटकने के बाद सिर से दबा दिया। सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास के ईंट-भट्ठे पर क...