बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: आंवला/रामनगर(संवाददाता)। फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई विक्रेताओं से वसूली करने चमचमाती कार से टीम के साथ निकले रिटायर तहसीलदार पुलिस के चंगुल में फंस गये। व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। मिठाई कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड तहसीलदार समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दो बजे सफेद रंग की अर्टिका कार से हूटर बजाते हुए एक टीम रामनगर में अजय कुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान पर पहुंची। अजय कुमार आंवला में रहते हैं और रामनगर में मिठाई की दुकान चलाते हैं। कार में आगे शीशे पर पीसीएस लिखा था। शासन का चिह्न लगा था। कार से उतरकर उनमें से एक ने स्वयं को फूड इंस्पेक्टर बताते हुए धमकाया कि तुम्हारी शिकायत है, मिलावटी मिठाइयां बेंच रहे हो, सैंपलिंग ...