बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: हाफिजगंज। फर्जी पहचान पत्र तैयार कर दूसरे व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवाने और लेन-देन करने में दो माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फर्जी पहचान पत्र और बैंक खाते का मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कलहारी मुड़िया अहमदनगर निवासी सलमा पुत्री स्वर्गीय छोटे शाह ने एसएसपी से शिकायत कर अपने जेठ हसरत अली पर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर बैंक खाता खुलवाने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर 16 सितंबर 2026 को हाफिजगंज थाने में हसरत अली समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि हसरत अली पुत्र रहमत शाह निवासी लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर ने अपनी असली पहचान छिपाकर दीपक यादव पुत्र पंकज यादव निवासी खाईखेड़ा के नाम से फर्जी पहचान पत्र तैयार कराया। इसी आधार पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बर...