बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: मीरगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फतेहगंज के नवीन ने अपना शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि 16 मई को नाला सफाई के लिए डीएम को पत्र दिया था। डीएम ने ईओ को नाला साफ कराने का निर्देश दिया था। ईओ ने बिना सफाई कराये ही 25 मई को प्रकरण का फर्जी निस्तारण कर दिया। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 2 दिन में नाला साफ न होने पर ईओ के निलंबन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...