Bareily News: फर्जी दस्तावेज बना जमीन पर कब्जा कर पचास लाख की रंगदारी मांगी, 12 पर मुकदमा
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में संजीव कुमार गंगवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री का प्रयास, 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सज्जाद हुसैन, शाहिद उद्दीन, आरिफ खान, जाकिर, अली मोहम्मद, शाहिद रजा खान, शाहाना, चमन, इकबाल, रीना, दीपक पटेल और सुरेंद्र पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर इज्जत नगर सुरेश चन्द्र गौतम के मुताबिक मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.