बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। मृतक को अविवाहित दिखाकर भतीजों के नाम करोड़ों की जमीन की विरासत दर्ज करने वाले लेखपाल के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसडीएम से शिकायत करके आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   पीड़ित महिला के मुताबिक फरीदपुर के फर्रखपुर मझौआ की अनवर जहां के पति सुलेमान खां की जमीन मझौआ ई. बिलहरा गांव में परिवार वालों के शामिल खाते में थी। सुलेमान खां ने जीवित रहने के दौरान एसडीएम कोर्ट से परिवार वालों से जमीन का बंटवारा करा लिया था। 20 अगस्त 2020 को सुलेमान खां की बीमारी के चलते मौत हो गई। पति की मौत के आठ दिन बाद उनके 16 वर्षीय बेटे फरमान की मौत हो गई। पति और बेटे की मौत के बाद अनवर जहां लकवा ग्रस्त हो गईं। इसी का फायदा उठाकर अनवर जहां के पति के भाई के बेटे...