Bareily News: फर्जी डिजिटल साइन से प्रपत्र जारी करने में जमानत खारिज
बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली, विधि संवाददाता। तहसीलदार नवाबगंज के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में अपर जिला जज दशम राघवेंद्र मणि की कोर्ट ने आरोपी जनसेवा केंद्र प्रभारी नेमचंद्र और सहयोगी विजय की जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नवाबगंज के नायब तहसीलदार सत्यवीर सिंह ने गोपनीय प्रशासनिक आदेश पर कस्बा नवाबगंज की तहसील के पास स्थित जनसेवा केंद्र की जांच की थी। जांच में जनसेवा केंद्र संचालक नेमचंद्र और उसके सहयोगी विजय द्वारा अफसरों के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों के आय, जाति, सामान्य निवास प्रमाणपत्र आदि जारी करने का खुलासा हुआ था। जांच के बाद नवाबगंज के तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने कोतवाली नवाबगंज में जनसेवा केंद्र प्रभारी नेमचंद्र और उसके सहयोगी विजय के खिलाफ ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.