Bareily News: फरीदपुर में 10 घंटे तक बाधित रही बिजली सप्लाई
बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: फरीदपुर। सावन माह और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच फरीदपुर नगर में विद्युत व्यवस्था की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे से शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल रहे। बिजली आने के बाद भी लगातार ट्रिपिंग और फाल्ट का सिलसिला जारी रहने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को पानी से लेकर रोजमर्रा के काम तक के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। सावन के व्रत और पूजा-अर्चना के बीच बिजली-पानी की समस्या ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।विभागीय सूचना व्यवस्था पर भी उठे सवालउपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी जानकारी देने के लिए बनाए गए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.