Bareily News: फरीदपुर पुलिस ने पकड़ा पटाखों का भंडारण
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: फरीदपुर,.. फोटो फरीदपुर, संवाददाता। पुलिस ने दुकान पर रविवार देर रात छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। दीपावली पर बेचने के लिए यहां 19 पेटियों में 912 छोटे डिब्बे पटाखे जमा किए गए थे। पुलिस ने मौके से 22 साल के वारिश को गिरफ्तार किया है।रविवार देर रात पुलिस को बीसलपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकान में पटाखों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दुकान में मौजूद युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी में पटाखों की 19 पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 912 छोटे डिब्बे पटाखे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वारिश बताया। पुलिस ने आरोपी से पटाखा का भंडारण किये जाने के अभिलेख मांगे। वारिश पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.