Bareily News: फरीदपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ हवन करके विनाश की कामना, वीडियो वायरल
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बहेड़ी। फरीदपुर चौकी के इंचार्ज के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा हवन-पूजन कर विनाश की कामना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रात के समय हवन कुंड के सामने पीले वस्त्रों में बैठा दिखाई दे रहा है। वह हवन करते हुए फरीदपुर चौकी इंचार्ज का नाम लेकर माँ बगलामुखी की पूजा करने और सात दिन तक हवन कर उनके और उनके परिवार के विनाश की कामना करने की बात कह रहा है। वीडियो में वह चौकी इंचार्ज पर दलाली और अन्य गंभीर आरोप भी लगा रहा है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो बहेड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया है जो पुलिस की कार्यशैली से नाराज है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस महकमे में भी इस वीडियो को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.