बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: कानपुर प्रकरण को लेकर हुए पिछले साल हुए बवाल के मामले में फरार चल रहे 55 उपद्रवियों की तलाश में रविवार रात तीन थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। अब इस मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की तैयारी चल रही है। बता दें कि कानपुर प्रकरण को लेकर पिछले साल 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर द्वारा इस्लामिया ग्राउंड में जुटाई भीड़ ने बवाल कर दिया था। जगह-जगह पुलिस पर हमला कर एसिड व पेट्रोल बम से हमला कर एंटी राइट गन व वायरलेस सेट लूट लिए गए। इस मामले में कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला में थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए।

मौलाना तौकीर और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी मौलाना तौकीर, नफीस, नदीम, अनीस सकलैनी समेत 114 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। तौकीर समेत सभ...