बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। दीपावली के मौके पर फतेहगंज पूर्वी में दबंगों ने माहौल खराब करने के लिए मंदिर की जमीन पर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की। मंदिर की देखरेख कर रहे श्रद्धालुओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को हटवाकर स्थिति पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला नई बस्ती में प्राचीन ठाकुरद्वारा बाग वाला मंदिर है। मंदिर की 30 बीघा जमीन है। इसमें चार बीघा में मंदिर स्थापित है और 26 बीघा जमीन कृषि उपयोग की जमीन है। मंदिर की जमीन पर दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस  के मुताबिक बीते दिनों प्रबंधन ने मंदिर की जमीन पर बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कराया। खुराफातियों ने मंदिर प्रबंधन को ब...