Bareily News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: शादी के छह महीने बाद ही विवाहता ने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव पीपलसाना चौधरी में छह महीने पहले ब्याही 24 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सीओ हाइवे देवेश सिंह, फील्ड यूनिट मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।सीबीगंज के गांव दौली मुरारपुर निवासी गंगाराम की बेटी 24 वर्षीय अनुराधा की शादी करीब छह महीने पहले भोजीपुरा के गांव पीपलसाना चौधरी में अमन साहू से हुई थी। अनुराधा के ससुर परमानंद ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह पांच बजे वह टहलने चले गए। नीचे वाले कमरे में अनुराधा सो रही थी और उनकी नेत्रहीन पत्नी व बेटी छत पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.