बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: किला थानाक्षेत्र के मोहल्ला लीची बाग में नाले के किनारे एक नवजात का शव मिला। शव प्लास्टिक की बोरी में था। एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्राथमिक जांच से पता चला है, जैसे कुछ घंटा पहले ही नवजात का जन्म हुआ हो। तभी कोई उसे फेंक गया। पुलिस नवजात का शव फेंकने वाली की तलाश में लगी है। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी का पुलिस पता लगा लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...