Bareily News: प्लाट दिलाने का झांसा देकर हड़पे रुपए, मुकदमा दर्ज
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। प्लाट दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने ग्रामीण से रुपए हड़प लिए। रुपए वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।नगरिया सादात निवासी विनोद कुमार ने पुष्पेंद्र और उनके साथी ने सीबीगंज के परधौली में पेट्रोल पंप के पीछे प्लाट दिलाने का झांसा दिया। दोनों के प्लाट दिखाने पर विनोद ने उन्हें रुपए दे दिए। दिए समय में प्लाट का बैनामा न होने पर विनोद ने रुपए वापस मांगे। कुछ रकम लौटा दी। शेष रुपए नहीं लौटाई। गत दिनों टोकने पर आरोपियों ने जाति सूचक गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र एवं वेदप्रकाश, परधौली सीबीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.