Bareily News: प्लाईवुड फैक्ट्री के मैनेजर समेत तीन लोगों पर किशोरी के अपहरण का केस
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता।प्लाईवुड फैक्ट्री का कर्मचारी मैनेजर की सह पर मजदूर की 13 वर्षीय बेटी को ले गया। पीड़ित ने फैक्ट्री के मैनेजर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।फरीदपुर के एक कॉलोनी का युवक बालाजी प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि फैक्ट्री का कर्मचारी शिवम यादव और मैनेजर विष्णु एवं गुड्डू श्रीवास्तव साठगांठ करके उसकी बेटी को साथ ले गए। उसने इसकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तब सीओ से गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर फैक्ट्री के मैनेजर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बरामद करने के लिए टीम को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.