Bareily News: प्रोत्साहन पुरस्कार को भेजे गए पांच पंचायतों के नाम
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों का नाम पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजे गए हैं। टॉप-5 पंचायतों को 35 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलता है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 121 ग्राम पंचायतें पात्र पाई गई। जनपद परफार्मेंस असेसमेंट समिति ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 15 ग्राम पंचायतों का सामान्य परीक्षण और स्थलीय सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया। सत्यापन के बाद सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालीं पांच ग्राम पंचायतों लौंगपुर, औंध, अधलखिया, अंतपुर और शिवनगर नौगवां का चयन किया गया है। सीडीओ देवयानी ने बताया कि इन पंचायतों का नाम राज्य परफार्मेंस असेसमेंट समिति को निर्णय के लिए भेजा गया है। योजना के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.