Bareily News: प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति की हत्या की थी
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: फरीदपुर/भुता, संवाददाता। भुता के रम्पुरा प्रवीण गांव के राममूर्ति हत्याकांड का तीन माह बाद खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी क्योलड़िया के पंकज मौर्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड और चाकू बरामद किया है। हत्यारोपी पंकज मौर्या के राममूर्ति की पत्नी अनीता से प्रेम संबंध थे। राममूर्ति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी। आरोपी ने उसकी हत्या की थी।
नहर में मिला था राममूर्ति का शव भुता पुलिस ने पांच जुलाई को रम्पुरा प्रवीण गांव के पास नहर में राममूर्ति का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया था। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट की वजह से राममूर्ति की मौत की पुष्टि हुई।
पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा मृतक राममूर्ति के पिता जंग बहादुर ने 13 जुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.