Bareily News: प्रेमी के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हंगामा
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: नवाबगंज। एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उससे शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उसने खूब हंगामा काटा। सूचना पर उसके परिजन वहां पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में उसने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई। इसमें जल्दी ही उन दोनों का निकाह कराने की बात तय हुई। इसक बाद प्रेमिका थाने से वापस घर चली गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का गांव में ही रहने वाली एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब युवती ने प्रेमी से शादी की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा। नाराज प्रेमिका गुरुवार को प्रेमी के घर पहुंचकर उससे शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घरवालों ने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.