Bareily News: प्रेमिका से मिलने गये छात्र को ग्रामीणों ने खदेड़ा
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: भमोरा। प्रेम प्रसंग के चलते एक छात्र प्रेमिका से मिलने पहुंच गया तो ग्रामीणों ने उसे दूर तक दौड़ाया। मामले में छेड़छाड़ की तहरीर दी गई है। बल्लिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में भीकमपुर का एक छात्र एक किशोरी से मिलने आया था। किशोरी ने बताया कि वह आठ माह से छात्र को जानती है। बुधवार को किशोरी के परिजन घर में नहीं थे, इस जानकारी पर प्रेमी किराये का टेम्पो लेकर प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। गांव वालों ने छात्र को देखकर घेरने का प्रयास किया, तो वह भाग गया। किशोरी के पिता ने तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.