बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में एनरोलमेंट नंबर नहीं मिलने से परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही परेशानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय में प्राचार्य की कुर्सी पर 'लापता प्राचार्य' और उप प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर की कुर्सियों पर 'लापता' के पोस्टर लगाकर विरोध जताया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन एनरोलमेंट नंबर नहीं मिलने से कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके परीक्षा से वंचित रहने की आशंका है। कार्यकर्ता जब प्राचार्य कार्यालय पहुंचे तो वहां प्राचार्य, उप प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर मौजूद नहीं मिले। प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्य डॉ. नीरज पाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर परीक्ष...