बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों के वाहन पार्किंग को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसका शिक्षक व कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को वाणिज्य संकाय के सामने वाला पूर्वी गेट बंद रहने पर शिक्षक-कर्मचारी अपने पूर्व पारित प्रस्ताव के तहत दोपहर दो बजे सभागार पर एकत्र हुए। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में सभी ने प्राचार्य चेयर के समक्ष पुष्प रखकर आदेश वापसी की मांग की। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को शिक्षकों ने जानकारी दी कि जब स्विमिंग पूल से परिसर में प्रवेश किया तो न्यू परीक्षा भवन के सामने एक ट्रक खड़ा था, जिससे वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ले जाने में अवरोध उत्पन्न हुआ। कई शिक्षक वापस लौटकर रामपुर गार्ड...