बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: अस्पताल संचालक पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप सीओ बोले, नहीं मिली है तहरीर, तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

प्रसव के दौरान नवजात की मौत अलीगंज (बरेली)। झोलाछाप की लापरवाही से एक बच्चे और उसकी मां की प्रसव के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव जोगीठेर के द्वारिका प्रसाद प्रसव की पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे गैनी स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। वहाँ पर झोलाछाप की लापरवाही से महिला के बच्चे की प्रसव के दौरान ही मौत हो गई। इसके बाद महिला की तबीयत भी बिगड़ने लगी। परिजन महिला को बरेली के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महिला ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल संचालक ...