Bareily News: प्रशासन की कोशिशों पर भारी पड़ी रामगंगा, मंदिर नदी में समाया
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बाढ़ खंड की कोशिशों पर रामगंगा का कोप भारी पड़ गया। मंगलवार की रात नदी किनारे स्थित देवी मंदिर रामगंगा में समा गया। कपूरपुर और मदनापुर के जंगल में स्थित देवी मंदिर को रामगंगा में कटने से बचाने के लिए प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ खंड की टीम कई दिनों से मंदिर के पास फ्लड फाइटिंग कर कटान रोधी कार्य कर रही थी। टीम एक सप्ताह से नदी किनारे डेरा डाले है। मंगलवार को मंदिर के चबूतरे का कुछ हिस्सा नदी में बह गया। रात में मंदिर रामगंगा में समा गया। शाम को मंदिर में माथा टेक कर रामगंगा को शांत करने की प्रार्थना करने वाले ग्रामीण बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे तो मंदिर गायब था। उत्तरी दिशा के मात्र दो पिलर खड़े थे।
कपूरपुर के प्रधान की प्रतिक्रिया कपूरपुर के प्रधान हरीश कुमार लोधी ने बताया कि मंदिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.