बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता इज्ज्तनगर रेल कारखाना के तीनों गेट बंद करके मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने बुधावार को आफिसों का औचक निरीक्षण करके खलबली मचा दी। सैकड़ों कर्मचारी आफिस से गायब थे। इसके बाद एक आदेश जारी किया गया। यदि कोई कर्मचारी निजी कार्य से बाहर जाता है तो उसे अनुपस्थिति माना जाएगा। गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागाध्यक्षों से कार्रवाई करने को निर्देश दिये गये हैं। कुछ यूनियन के कर्मचारी विरोध करने लगे। हंगामा करने पर आरपीएफ ने भगाये।मुख्य कारखाना प्रबंधक को सूचना मिली, रेल कारखाना में सुबह को डयूटी लगाने के बाद काफी कर्मचारी चले आते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: मजदूर विरोधी है केन्द्र की सरकार : संदीप शाम चार बजे फिर पहुंच जाते हैं। यह कर्मचारी आफिस में आसपास में बात करके डयूटी स...