Bareily News: प्रधान सहित सात पर बिजली चोरी का मुकदमा
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: शीशगढ़। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर कथित रूप से बिजली चोरी के मामले में सात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई में ग्राम प्रधान का नाम भी शामिल बताया गया है। एसडीओ विशाल कंसल के नेतृत्व में जेई विक्रम सिंह, प्रेम शंकर और लाइनमैन की टीम ने ग्राम पड़री में चेकिंग अभियान चलाया। विभाग के अनुसार जांच के दौरान ग्राम प्रधान अय्यूब शाह, हबीब शाह और जाहिद अली कथित रूप से चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए गए।टीम ने ग्राम पदमी में भी छापा मारा। यहां विभाग के मुताबिक खेमेंद्र पाल, कमलेश और केंद्रपाल समेत अन्य लोगों के यहां बिजली चोरी पाई गई। विभाग की ओर से कुल सात ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.