बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति में छात्र संख्या की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 150 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 विद्यार्थियों की संख्या की अनिवार्यता समाप्त की गई है। संगठन ने मांग की कि शासनादेश के अनुरूप जिले में सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति की जाए। इस दौरान हेमंत कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, रमेश मौर्य, अभिषेक सिंह, अर्पण आर्य और जसवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: पदोन्नति की राह देख रहे शिक...