बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के केसरपुर गांव के कोटेदार के बेटे पर जाति और धर्म के आधार पर राशन न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

घटना का विवरण केसरपुर गांव में बाबू खां की पत्नी मकसूद बानो कोटेदार है। गांव के भगवनसरन ने आरोप लगाया है कि कोटेदार पति बाबू और उनके पुत्र आदिल सरकारी राशन का वितरण जाति और धर्म के आधार पर करते हैं। पीड़ित के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे वह कोटेदार के यहां पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन लेने पहुंचे थे। कोटेदार के पुत्र आदिल और नहील ने उनका अंगूठा लगाने से साफ इनकार कर दिया। आदिल ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी आदिल आगबबूला हो गया। आदिल ने पीड़ित को गालियां देते हुए एक विशे...