Bareily News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के खंडों का पुनगर्ठन
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और विश्व बैंक परियोजनाओं के कार्यों के संपादन के लिए खंडों का पुनर्गठन किया है। अब मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता, बरेली वृत्त के नियंत्रण में कामकाज होगा। प्रांतीय खंड बरेली को शहर विधानसभा, बरेली कैंट, बिथरी और नवाबगंज विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण खंड-प्रथम को मीरगंज, आंवला और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र दिए गए हैं। जबकि निर्माण खंड-द्वितीय (प्र.प.) को भोजीपुरा और बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल बैठाकर जल्द से जल्द कार्यभार का आदान-प्रदान करें, ताकि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.