बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज खिलाड़ियों के जोश और दमदार प्रदर्शन के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अलग-अलग मंडलों से पहुंचे एथलीटों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद, दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक और 1500 मीटर दौड़ समेत कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार ने दोपहर 11:30 बजे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साहवर्धन कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- 15 स्पर्धाओं में 18 मंडलों के एथलीट दिखाएंगे दम प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों ...