बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: ‎‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कैंट में आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी सेपक टाकरा प्रतियोगिता का भव्य समापन शनिवार को हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में मेजबान बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका एवं बालक वर्ग के सभी छह आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में शानदार जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। ‎समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार रहे। यह भी पढ़ें- बरेली के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, पांच वर्गों में जीतेप्रतियोगिता के परिणाम अतिथियों ने विजेता, उप-विजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में...