बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: आंवला। रविवार को प्रजापति एकता मंच की बैठक हुई। भाजपा द्वारा प्रजापति समाज की उपेक्षा करने पर आक्रोश जताया गया। मोहल्ला भुर्जी टोला में जिलाध्यक्ष दुलार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि भाजपा प्रजापति समाज को भागीदारी नहीं दे रही है। मीटिंग में सोनू प्रजापति, राजकुमार, हीरालाल, रामसेवक, जोगराज, ठाकुर दास, राजपाल , खुशी राम प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जोगराज प्रजापति ने किया। फोटो 08- आंवला में प्रजापति समाज की मीटिंग हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...