Bareily News: पोस्टरों के जरिए छात्राओं ने दिया स्वच्छ गंगा और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला गंगा समिति और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नागेंद्र कुमार निषाद ने छात्राओं को गंगा प्रदूषण, एसटीपी की कार्यप्रणाली और जलीय जीवों के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की। इस दौरान डॉ. अनु महाजन के निर्देशन में पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। स्वाति, मनोकामना, प्रिया सिंह, बबली, आफरीन और प्रियांशी सहित छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.