बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरसेर। गांव दसतमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हुआ है रासायनिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। बुधवार को दसतमपुर के पप्पू की पत्नी नूरवानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तभी परिजन दफन को ले गए थे और शव कब्र में भी रख दिया था तभी मायके पक्ष की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ तो बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मायके वाले थाना सिरौली तहरीर देने गये थे लेकिन पुलिस ने वापस कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...