Bareily News: पोल्ट्री उद्योग की जरूरतों के मुताबिक विशेषज्ञ तैयार करेगा सीएआरआई
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के 48वें स्थापना दिवस पर सोमवार को आयोजित कुक्कुट मेले में वैज्ञानिकों, किसानों और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के बाद हुई बैठक में 16 कंपनियों ने संस्थान के साथ मिलकर काम करने की सहमति जताई। कंपनियां संस्थान के छात्रों को अपने यहां इंटर्नशिप का अवसर देंगी, ताकि उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विशेषज्ञ तैयार हो सकें। इससे छात्रों को पढ़ाई के बाद रोजगार पाने में भी मदद मिलेगी। बैठक में संपूर्णा फीड्स, वेट्सफार्मा, श्रीनिवासा फार्मा, जनता फूड एंड हैचरीज और राठी हैचरीज समेत 16 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कंपनियां कुक्कुटों के लिए कम कीमत में बेहतर और पौष्टिक दाना तैयार करने के लिए संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ शोध करेंगी। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.