Bareily News: पॉश कॉलोनियों में तीन फीट पानी, निचले इलाकों में घरों में कैद लोग
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को शहर में रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज और लगातार बारिश से पॉश कॉलोनियों से लेकर निचले मोहल्लों तक जलभराव हो गया। स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डेन, एयरफोर्स रोड की आकांक्षा इंक्लेव, हजियापुर, संजय नगर, दुर्गा नगर, सुरेश शर्मा नगर, सुभाषनगर, पुराना शहर और कर्मचारी नगर से जुड़ी कॉलोनियां पानी में डूब गईं। रेजीडेंसी गार्डेन में तीन फीट से अधिक पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर होना पड़ा। हजियापुर, कुर्मांचल नगर, पशुपतिनाथ और जगतपुर में लोग घरों में कैद होकर रह गए। जसौली, मलूकपुर, किला, बाकरगंज, सिटी स्टेशन रोड और सुभाषनगर पुलिया भी जलमग्न हो गईं। शनिवार को शहर में बारिश का तांडव कुछ ओर नजर आया। मूसलाधार बारिश के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.